Friday, December 5, 2025

निगम आयुक्त ने सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Published on

spot_img

निगम आयुक्त ने सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

सागर।  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, साथ ही निरीक्षण के दौरान सड़कों पर डिस्पोजल फैलाकर गंदगी फैलाने वालों पर समक्ष में चालानी कार्रवाई भी करवाई और होटल मालिकों को हिदायत दी की पुनः गंदगी करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने 24 मई से 26 मई तक पीली कोठी पर आयोजित होने वाले सालाना उर्स के आयोजन पर नगर निगम द्वारा की गई सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया उसके पश्चात निगम आयुक्त ने कटरा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया इस दौरान चौरसिया होटल द्वारा सड़क पर कागज और डिस्पोजल फैलाने पर होटल मालिक पर 500 सौ रूपये की चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, साथ ही चौरसिया होटल के बाजू में चौरसिया पान भंडार द्वारा दुकान के सामने गंदगी करने एवं अभिषेक चौरसिया द्वारा चाय की दुकान में डिस्पोजल का उपयोग करने और डिस्पोजलों को सड़क पर फंेकने पर पांच -पांच सौ रूपये की चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि पुनः गलती करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तत्पश्चात उन्होंने कबूलापुल पहुंचकर कबूलापुल से मोमिनपुरा तक लगभग 3 किलोमीटर नाले की पोकलेन मशीन से कराई जा रही सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए की सफाई कार्य के पश्चात नाले से निकलने वाले मलें को तुरंत उठाने की व्यवस्था की जाए ताकि वह वापस नाले में न जाए

Latest articles

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

More like this