मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत ‘‘यूथ चला बूथ‘‘ रैली का खेल परिसर में आयोजन,कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत ‘‘यूथ चला बूथ‘‘ रैली का खेल परिसर में आयोजन,कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सागर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य के निर्देशानुसार तथा श्री पी.सी.शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप प्लान, के मार्गदर्शन में खेल परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत यूथ चला बूथ रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 350 युवाओं/खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

यूथ चला बूथ रैली में खेल और युवा कल्याण विभाग सागर में संचालित विभिन्न खेल प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं के साथ विभागीय प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं तथा कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली।

तत्पश्चात रैली में आये सभी खिलाड़ियों को कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवा अपने साथियों को मतदान हेतु प्रेरित करें तथा अपने मत का सही उपयोग करें। चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। चुनाव के द्वारा ही लोकतंत्र का निर्माण होता है, देश के निवासी ही चुनावों के माध्यम से देश का भविष्य तय करते है। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण पर्व को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से मतदान अवश्य करें, किसी भी देश के निर्माण में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण होती है।

नोडल अधिकारी लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप प्लान  पी.सी.शर्मा ने भी उद्बोधन में कहा कि मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है, साथ ही यह एक कर्तव्य भी है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते है। इसलिए सभी युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवष्य करना चाहिए और अपने देश के विकास मे योगदान देना चाहिए। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री अमर जैन ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। अपने युवा साथियों एवं परिवार के सदस्यों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूक करें।

इस अवसर पर स्वीप प्लान सहायक नोडल अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा ने कहा कि मतदान के माध्यम से हम सशक्त देश का निर्माण करते है। आज हमारा देश युवाओं का देश है। युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लिए सशक्त सरकार दे सकते है। इसलिए समस्त युवाओ से अपील की जाती है कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। वीनू राणा ने कहा गया कि मतदान एक मौलिक अधिकार है यह अधिकार हमे संविधान द्वारा प्रदान किया गया है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के प्रतिनिधियों का चुनाव करते है। इसलिए हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने देश के विकास में योगदान दें।

उद्बोधन पश्चात कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली खेल परिसर से प्रारंभ होकर जीवन रैन बसेरा और शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुऐ खेल परिसर में समाप्त हुई।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top