आईटीआई सागर में रैंप वॉक का भव्य आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाया हुनर

0

आईटीआई सागर में रैंप वॉक का भव्य आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाया हुनर

Ad 1

सागर। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) सागर में महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘नारी शक्ति’ रैंप वॉक एवं ड्रेस डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य अमरनाथ साकेत के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें ‘सुइंग टेक्नोलॉजी’ विभाग की प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं द्वारा डिजाइन किए गए आधुनिक और पारंपरिक परिधानों का आकर्षक प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने रैंप वॉक के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, डिजाइनिंग कौशल और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती आशु राव ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संचालक श्रीमती अदिति मिश्रा एवं प्राचार्य वर्ग-2 सुश्री पूजा तिवारी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गायत्री खटोल ने प्रथम, मधु प्रजापति ने द्वितीय और महक अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक लखन लाल अहिरवार ने कहा कि वर्तमान समय में फैशन एवं डिजाइनिंग से जुड़े कौशल की बाजार में काफी मांग है और आईटीआई महिलाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

इस दौरान श्री सुनील सेन, महिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here