अनुशासनहीनता करने पर पीएचसी बरकोटी के वार्डबॉय प्रताप सिंह चौहान निलंबित

0

अनुशासनहीनता करने पर पीएचसी बरकोटी के वार्डबॉय प्रताप सिंह चौहान निलंबित


सागर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर ने अनुशासनहीनता करने एवं थाना सुरखी में दर्ज जुआ प्रकरण एवं विभाग की छवि धूमिल करने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकोटी के वार्डबॉय प्रताप सिंह चौहान को निलंबित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार श्री प्रताप सिंह चौहान के विरुद्ध थाना सुरखी, जिला सागर में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 25 जून 2026 को विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसके अलावा 1 जुलाई 2026 को एक समाचार पत्र में गाड़ी की नंबर प्लेट पर सरपंच लिखकर रौब झाड़ना तथा  जुआ फड़ चलाने के आरोप में किया गिरफ्तार शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई।  संबंधित कर्मचारी का उक्त कृत्य कदाचार की श्रेणी में आता है तथा यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के उपनियम का उल्लंघन है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री चौहान को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here