24 घण्टे के अंदर केंट पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

24 घण्टे के अंदर केंट पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

सागर। पुलिस ने एक मामले में सूक्ष्मता से जांच कर पता लगाकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर लिया

मामला- पुलिस ने बताया कि दिनाँक 01.04.2024 को सूचनाकर्ता मौजी पिता धनीराम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी रानीपुरा थाना केन्ट की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 16/24 धारा 174 जा.फौ कायम कर मृतक छलबल यादव पिता स्व. धनीराम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रानीपुरा हाल ग्यागंज थाना केन्द्र केन्ट के शव की पंचनामा कार्यवाही की जा रही थी इसी बीच थाना प्रभारी केंट रावेंद्र सिंह को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की मृतक के गले में निशान बना है जिससे मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है थाना प्रभारी कैंट द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए बिना देर किए हुए जहां अंतिम संस्कार हो रहा था दलबल के साथ पहुंचकर मृतक का शरीर कब्जे में लेकर जिला अस्पताल सागर से पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक के परिवारजन एवं अन्य लोगों के कथन लेख किये गये , तथा मृतक छलबल यादव का पी एम करवाकर पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमे मृतक की गला घोटने से दम घुटने के कारण मृत्यु होना पाए जाने पर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को अति सूक्ष्मता से जांच कर सत्यता का पता लगाकर आरोपियों की पता रशि करके उनको शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया

मर्ग सदर की जांच दौरान फरियादी साक्षियान के कथन से पाया गया कि मृतक छलबल यादव की पत्नी प्रेमबाई यादव एवं अर्जुन यादव के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था इस बात की जानकारी मृतक छलबल यादव को हो गई थी जो दोनो को मिलने में आपत्ति करता था शराब पीकर अक्सर पत्नि प्रेमबाई के साथ मारपीट करता था। इसी कारण से प्रेमबाई ने अर्जुन यादव के साथ मिलकर अपने रास्ते से हटाने के लिये दिनाँक 31.03.24 एवं 01.04.2024 की दरम्यानी रात को प्रेमबाई यादव एवं अर्जुन यादव ने मृतक छलबल यादव के गले में रस्सी डालकर खीचकर हत्या की गयी है।

कत्ल का खुलासा होने पर प्रेमबाई यादव निवासी ग्राम ग्यागंज एवं अर्जुन यादव निवासी ग्राम रानीपुरा के विरूद्ध अपराध धारा 302,201,34 भा.द.वि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सागर श्री अभिषेक तिवारी के द्वारा आरोपी की शीघ्र पता तलाश कर गिरप्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे, जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश पतारसी की गई, अंधे कत्ल का 24 घण्टे के अंदर आरोपियान की तलाश की जाकर घटना का खुलासा किया गया। आरोपी 1. अर्जुन यादव पिता किशनलाल यादव उम्र 32 साल निवासी रानीपुरा थाना केंट 2. प्रेमबाई पति स्व० छलबल यादव उम्र 40 साल निवासी ग्यागंज सागर को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूंछतांछ की गई, जिनके द्वारा 31.03.24 एवं 01.04.24 की दरम्यानी रात छलबल पिता धनीराम यादव निवासी ग्राम रानीपुरा हाल ग्यागंज थाना केंट जिला सागर की सोते समय रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया गया जिन्हें दिनांक 04.04.24 को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर केन्द्रीय जेल सागर में दाखिल किया गया।
अंधे कत्ल की पता रशि एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौहान थाना प्रभारी केंट, उपनिरी संजय बामनिया, सउनि दीपचरण उइके, सउनि हरिहर सेंगर, प्रआर 799 दिनेश, प्रआर 244 मणिशंकर, प्रआर 74 भवानीशंकर व्यास, प्रआर 1103 अजय सेन, प्रआर 1672 दीपक व्यास, आर 1066 लखन आर. 255 रोहित पाठक, आर. 625 योगेश, आर. 404 अमन, आर. 247 अभिषेक, आर. 1572 श्रीकांत, आर. 177 धर्मेन्द्र यादव प्रधान आरक्षक श्याम मिश्रा द्वारा सराहनीय कार्य रहा। कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुषकृत किया जाएगा

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top