MP News: भाजपा में कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती : यश अग्रवाल

भाजपा में कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती : यश अग्रवाल

बंडा विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर में नवमतदाता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा बंडा विधानसभा विधानसभा द्वारा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें विशेष तौर से जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया। साथ ही दमोह से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी राहुल सिंह को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उनका पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा ने उन्हें छोटे से कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा दिया। इसलिए इस लोकसभा चुनाव में हम जैसे प्रत्येक कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी बनती है कि जो हमें दायित्व सौंप गए हैं। उनका निर्वाह पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाए। उन्होंने नव मतदाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत को विकसित देश बनाएं। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ विजय श्री दिलाएं।

मंत्री प्रतिनिधि आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब बोलते हैं तो बाकी देशों के प्रतिनिधि उन्हें ध्यान से सुनते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। भारत धीरे-धीरे विकसित होकर महाशक्ति की ओर बढ़ रहा है। इसलिए इस रफ्तार को कायम रखने के लिए हमें भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करना हैं। ताकि यह विकास का पहिया और तेजी के साथ घूम सके। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संयम जैन, नितिन साहू, लोकेश नामदेव, राजू लोधी सहित बड़ी संख्या में नवमतदाता बंधु एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top