खुरई पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही में 3 किलोग्राम गांजा जब्त किया

खुरई पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही में 3 किलोग्राम गांजा जब्त किया

सागर। थाना खुरई शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी घनश्याम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्रवाई:पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 159/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। जप्त की गई सामग्री:3 किलोग्राम गांजा (मूल्य 30,000 रुपये)

कार्यवाई टीम में शामिल

* थाना प्रभारी खुरई शहर शशि विश्वकर्मा

* उनि गौरव गुप्ता

* प्र.आर. 861 – महिपाल

* आर.658 राजा बेदी

* प्र.आर.206 भगवानदास शिवहरे

* आर.1537 सूरज शर्मा

* आर. 1329 जयेन्द्रसेंगर

* आर. 1747 सोनूराज

* आर. 1585 नाहर

अतिरिक्त जानकारी: यह कार्यवाही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान पठारी चौराहा बायपास रोड खुरई पर की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top