भारतीय नौसेना के नए प्रमुख बनेंगे सतना में जन्‍मे दिनेश त्रिपाठी, 4 माह में पदोन्नति, यह भी हैं उपलब्धियां

भारतीय नौसेना के नए प्रमुख बनेंगे सतना के महुराड़ में जन्‍मे दिनेश त्रिपाठी, चार माह में पदोन्नति, यह भी हैं उपलब्धियां

भोपाल। भारतीय नौसेना के प्रमुख आर. हरिकुमार की सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद 30 अप्रैल को सतना में रामपुर बाघेलान के महुराड़ में जन्‍मे दिनेश त्रिपाठी नए सीएनएस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। दिनेश त्रिपाठी इसी साल जनवरी में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख नियुक्त किए गए। 15 मई 1964 को जन्‍मे त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा महुराड़ के सरकारी स्कूल फिर 1973 में सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया। 1981 में पास आउट हुए थे। टेनिस, बैडमिंटन और क्रिकेट शौक रखने वाले दिनेश त्रिपाठी खेलकूद में ज्‍यादा दिलचस्‍पी है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खडगवासला के पूर्व छात्र डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से स्नातक और थिमैया मंडल विजेता भी हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सैन्य इतिहास, विज्ञान और कला में गहरी रुचि रही है।

स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे पिता

दिनेश त्रिपाठी के परिवार में 87 वर्षीय माता रजनी त्रिपाठी, दो भाई बहन है। पिता का देहांत हो चुका है। वे स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। छोटे भाई वीरेंद्र त्रिपाठी का वर्ष 2016 में निधन हो गया था। एक और छोटा भाई धनंजय त्रिपाठी लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सबसे छोटी बहन शशिकला का विवाह हो चुका है। दिनेश त्रिपाठी की पत्नी शशि कलाकार और गृहिणी हैं। बेटा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं।

कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले

दिनेश त्रिपाठी 1985 में भारतीय नौसेना में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए थे। भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल में पढ़ाई की। मैंने कमांडेंट के रूप में काम किया। बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक, नौसेना पदक और रॉबर्ट ई बेटमैन पदक से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top