कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को स्टार प्रचारक बनने पर किया भव्य स्वागत

कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को स्टार प्रचारक बनने पर किया भव्य स्वागत।

सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण के चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के लिये मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है वहीं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ भगवान गंज स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात स्थानीय कांग्रेसजनों ने जमकर आतिशबाजी कर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,अमित रामजी दुबे,विजय साहू, अभिषेक गौर,अशरफ खान,देवेन्द्र कुर्मी, हरगोविंद कुर्मी, आर.आर परासर, शरद राजा सेन, सिंटू कटारे,फिरदौश कुरैशी, पवन परमार, हेमन्त लारिया,राजा बुन्देला, सतेन्द्र मोहन दुबे,शैलू गुरू,राशिद खान, राजू चौकसे, परसोत्तम शिल्पी,कोमल सिंह, महेंद्र पटेल,सौरभ चौकसे,हर प्रसाद पटेल, आई.एम खान,विवेक गौतम,दीपक ठाकुर, विकास यादव,सुरेन्द्र करोसिया, प्रेम लाल, सुनील चौधरी, राजेश श्रीवास, पंचम लाल, राजेश चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार, गंगाराम केमिया,सन्दीप चौधरी, नियाज अहमद,बबलू चौधरी, दीपक कुर्मी, पवन टकरानी,नाथूराम चौधरी,जित्तू कुमार, सहजाद निहारिया,असफाक राइन, हर्ष वर्धन कुर्मी,विजय छततानी आदि काँग्रेस जन मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top