भाजपा का मंत्र, भारत को “विकसित भारत” बनाना : महापौर संगीता सुशील तिवारी

भाजपा का मंत्र, भारत को “विकसित भारत” बनाना : महापौर संगीता सुशील तिवारी

सांसद प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के पक्ष में वोट कर, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, केंद्र में भाजपा सरकार बनाएं : डॉ सुशील तिवारी

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिलकगंज वार्ड में किया जनसंपर्क

सागर। महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने रविवार को तिलकगंज वार्ड स्थित जैन मंदिर में दर्शन उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ, भाजपा सांसद प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन में जनसंपर्क कर, चुनाव प्रचार किया। इस दौरान महापौर संगीता सुशील तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का तिलकगंज निवासी नितिन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार पांडे एवं पूर्व पार्षद राजू घोषी के निवास पर तथा वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर वार्डवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मूल मंत्र देश को विकास की राह पर “विकसित भारत” बनाने का है, और यह तभी संभव होगा जब आप भाजपा की सरल-सहज स्वभाव वाली, ज़मीनी एवं मेहनतकश कार्यकर्ता डॉ लता वानखेड़े को अपना अमूल्य वोट दें और उनको सांसद बनाएं।

महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कांग्रेसियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस हवाहवाई पार्टी है, जमीन की जगह कांग्रेस को हवा में रहना पसंद है, इसीलिए कांग्रेस पार्टी से सब कार्यकर्ता हवाहवाई यानी गायब हो गए हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं की धरोहर है और हमारे भाजपा की सांसद प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद के रूप में हर पल आपके साथ आपके सुख दुख में खड़ी होंगी। इस दौरान महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने जनता से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के पक्ष में वोट देने कि अपील कर, केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की ।

जनसंपर्क के दौरान पार्षद शैलेश केसरवानी, वीरेंद्र जैन मालथौन, रिशांक तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार, संतोष सिलाकारी, पार्षद प्रतिनिधि कनई पटेल, अर्पित पांडे, सिंथिल पड़ेले, मनोहर साहू, प्रकाश पटेल, सुरेंद्र तिवारी, राजू यादव, मनोज साहू, अमित नामदेव, अमृतलाल पटेल, रानू यादव, सोनिका सराफ, संजय सेन, अमित नामदेव, मनोज रैकवार, अमित रावत, भानु राजपूत, शुभम नामदेव, सचिन शुक्ला, के.के मिश्रा, राहुल राजपूत, गणेश सेन, नीरज चौरसिया, नमन चौबे, रानू तिवारी, रवि ठाकुर, अभिषेक साहू, सचिन शर्मा, शुभम पहलवान, राहुल खटीक, देवाशीष दुबे, नीरज करोसिया, शुभम सागर, राजकुमार, रोहित तिवारी, मोनू लड़िया, विपुल समैया, निष्कर्ष दुबे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top