अब वो समय दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा : यश अग्रवाल

अब वो समय दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा : यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बहरोल मंडल द्वारा ग्राम पंचायत बिनेका में यूथ कनेक्ट युवा नवमतदाता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने पहुंचकर नवमतदाताओं से संवाद किया।

जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। अब समय दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा l यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से संभव हो पाया है। आज के युवा भी प्रधानमंत्री की नीतियों से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार द्वारा जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू सिंह लोधी ,संयम जैन, आदर्श मिश्रा , दीपक दुबे रिंकू विश्वकर्मा सहित भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top