मकरोनिया नगर पालिका की CMO निलंबित

मकरोनिया नगर पालिका की CMO निलंबित

सागर। संभागीय आयुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने सागर जिले मकरोनिया नगर पालिका की सीएमओ रीता केलासिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन का कारण आदेश में नही लिखा गया है। मकरोनिया नगर पालिका के सीएमओ का प्रभार बीना नगर पालिका के सीएमओ ईशान धाकड़ को दिया गया है। सीएमओ रीता अपनी कार्यशैली को लेकर विवादो में रही है। इससे बीजेपी के पार्षदों की नाराजगी बनी थी। पार्षदों ने धरना तक दिया था। वैसे भी मकरोनिया नगरपालिका में पिछले छह वर्षो में लम्बे समय तक सीएमओ टिक नहीं पाए है। आदेश के मुताबिक पत्र क्रं./273/चार-2/ वि०जा०/2024 सागर, दिनांक 21.03.2024 के द्वारा  रीता कैलासिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका मकरोनिया का निलंबन किया गया है।

उक्त निलंबन आदेश के परिपालन में नगर पालिका मकरोनिया के समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन हेतु श्री इशांक धाकड़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका बीना को प्रशासकीय सुविधा की दृष्टि से अपने कार्य के साथ-साथ नगर पालिका मकरोनिया का अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा जाता है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top