डिपो मैनेजर के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना 

डिपो मैनेजर के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना 

इंदौर।  फिर चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे कालिंदी गोल्ड में रहने वाले इंडियन आयल कार्पोरेशन के डिपो मैनेजर के बंगले को डकैतों ने निशाना बनाया। चार-पांच नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर बंगले में घुसे और सो रहे लोगों के साथ मारपीट की। उनकेे हाथ पैर बांधे और कार, जेवर व नकद लेकर भाग गए। बंगले में घुसे बदमाशों ने चाकू निकाले, तब तक डिपो मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर जाग गए। उन्हें चाकू अड़ाया अौर सोने की चेन अौर अंगूठी निकाल ली। इस बीच पुष्पेंद्र के दो बेटे जाग गए तो उनके भी हाथ पैैर बांध दिए।

इत्मीनान से डकैतों ने पूरा घर खंगाला और कीमती सामान समेटा। लौटते समय पुष्पेंद्र से बंगले के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार की चाबी मांगी अौर उसी में सवार होकर भाग निकले। चोर एक महंगा कैमरा भी ले गए।

रस्सियों से बांध दिया था

डकैतों ने परिजनों को रस्सियों से बांध दिया था। जैसे-तैसे उन्होंने रस्सियां खोली और पुलिस को सूचना दी। जाने से पहले डकैत परिवार के लोगो को यह हिदायत भी दे गए कि हमारे जाने के बाद कमरे से उठने की कोशिश मत करना और चिल्लाना भी मत।

कालिंदी गोल्ड टाउनशिप में चौकीदार भी रहते है,लेकिन उन्हें भी डाके की भनक नहीं लगी। मौके पर पहुंची बाणगंगा पुलिस ने गली में लगे सीसीटीव फुटेज खंगाले है। परिजनों ने बताया कि बदमाशों की भाषा थोड़ी अलग थी। पुलिस को आशंका है कि बाग-टांडा केगिरोह का हाथ डकैती मेें हो सकता है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top