जन सेवक मनी सिंग ने किया जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियो का सम्मान

जन सेवक मनी सिंग ने किया जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियो का सम्मान

सागर। हाल ही में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें काफी कुछ परिणाम बदले हैं,इस बार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सिंह राजपूत ने पूर्व अध्यक्ष अन्नी दुबे को 51 वोटो से मात दी है वही दुबे के खेमे से सचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी चुनाव हार गए थे, अधिवक्ता संघ के नवागत अध्यक्ष का स्वागत सहित सम्मान जारी है इसी क्रम में जनसेवक मनी गुरोंन ने कचहरी परिसर पहुंचकर नवागत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष महेंद्र कौरव,सचिव वीरेंद्र सिंह राजपूत कार्यकारिणी सदस्य पंकज त्रिवेदी,पूर्व अध्यक्ष लखन राठौर,एडवोकेट सुरेश रजक,एडवोकेट अभिनव श्रीवास्तव, एडवोकेट यश यादव,सहित अन्य पदाधिकारीयो का स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया है,साथ ही राधा कृष्ण की एक सुंदर तस्वीर भी सौंपी है।जनसेवक मनी गुरोंन ने नवागत पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top