मालथौन पुलिस ने भैंस चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मालथौन पुलिस ने भैंस चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। खुरई की मालथौन पुलिस ने सेमरा काछी गांव के पास से 13 फरवरी की दोपहर को 3 भैंसों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को तूफान सिंह पिता नारायण सिंह यादव (45) निवासी सेमरा काछी की 3 भैंसे गांव के पास विचरण कर रही थी। जब काफी देर तक भैंस नजर नहीं आई तो भैंसों की काफी जगहों पर तलाश की गई। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने मालथौन थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर रामजी पिता शोभाराम यादव ( 32) निवासी बहेरिया बुजुर्ग थाना बांदरी, करन सिंह पिता मलखान सिंह दांगी (35) निवासी खाकरौन थाना नरयावली को पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भैंस जब्त कर ली।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूला

मालथौन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

आरोपियों को गिरफ्तार करने में मालथौन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी, सहायक उपनिरीक्षक सरबर खान, प्रधान आरक्षक देवनारायण शुक्ला, आरक्षक हर्ष यादव, स्वदेश परिहार की भूमिका सराहनीय रही।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top