किशोर न्याय अधिनियम एवं लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गयी

किशोर न्याय अधिनियम एवं लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गयी

सागर। सीएम राइज शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सागर में शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड सागर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें किशोर न्याय बोर्ड सागर की प्रधान न्यायाधीश रोहणी तिवारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी  आशीष उपाध्याय ने बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों ,पास्को एक्ट तथा अपराधों से बालिकाओं के संरक्षण एवं कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा कर विद्यालय की छात्राओं को लैंगिक समानता के बारे में बताया।

सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार दुबे ने बताया कि विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन हेतु समिति गठित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11 वीं छात्राएं सम्मिलित हुई । इस अवसर पर विद्यालय की उप प्राचार्य डॉ वंदना खरे, प्रधान अध्यापक सर्वश्री राकेश जैन ,शीतलचंद जैन, जितेन्द्र राय, ब्रजेश जैन, संदीप नाहर, अभिषेक शाह, शैलेंद्र जाटव, तनुज पांडेय, राजेश अहिरवार, मंजू जैन, श्रवण जैन, एस आर पटेरिया, दीपका खरे, जेपी अहिरवार, संजय साहू, सुदर्शन जैन, शुभम विश्वकर्मा, दिनेश चौधरी, सुरेश अहिरवार, राहुल गौतम, मुस्कान विश्वकर्मा, अर्चना वर्मा, निर्मला उदेनिया, रचना तिवारी, सुधा कौशल, स्वाति चौकसे, कल्पना वर्मा, सुरभि शर्मा, महेंद्र जैन, रमा दुबे, अशोक प्रजापति, आरती गौतम, सविता बोहरे, दिव्या हाड़ा, अंकिता पांडेय, हेमंत दुबे, ऋषिकांत गोस्वामी, अमित दुबे, यशवंत शर्मा, स्मिता मिश्रा, हनुमत लोधी, पिंकी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के और छात्राएं उपस्थित रही।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top