मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

7 किलो 320 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार 

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
7 किलो 320 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

7 किलो 320 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार 

सागर। खुरई की मालथौन पुलिस ने सोमवार को चनारी रोड के पास अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से 7 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद किया। इसका खुलासा पुलिस ने देर रात किया।

गांजा ले जा रहे व्यक्ति को पकड़ा

मालथौन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने चनारी रोड पर स्थित पत्थर खदान के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बल्ले महराज उर्फ प्रदीप पिता रामसेवक बबेले (47) निवासी अटाकर्नेलगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 किलो 320 ग्राम गांजा मिला, जिसे जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इनकी भूमिका रही सराहनीय

कार्रवाई में प्रमुख रूप से मालथौन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक अमर तिवारी, देवनारायण शुक्ला, आरक्षक विक्रम प्रताप, आरक्षक रोहित, जितेंद्र, अरविंद, सचिन राजावत, देवयानी पाठक, अमित की भूमिका सराहनीय रही है।

एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज

मालथौन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 7 किलो 320 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →