Friday, December 19, 2025

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेसन एवं जॉइंट फोरम फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत भूख हड़ताल

Published on

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेसन एवं जॉइंट फोरम फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत भूख हड़ताल

सागर। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेसन एवं जॉइंट फोरम फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम JFROPS के आव्हान पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन सागर शाखा द्वारा दिनांक 8 जनवरी से 11 जनवरी तक आंदोलन कर क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कर्मचारी रोज क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।जिन कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम में रखा गया है वह सभी बढ़ -चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज की क्रमिक भूख हड़ताल में रामस्वरूप यादव ट्रैक मेंटेनर, गेरेंद्र सिंह ट्रैक मेंटेनर, अनिल सचान ट्रेन मैनेजर, माधवेंद्र सिंह ट्रेन मैनेजर, शेर सिंह मीणा ट्रैक मेंटेनर, राजेंद्र अहिरवार ट्रैक मेंटेनर बैठेंगे, उनके साथ अन्य कई कर्मचारी भी भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार से पुरानी पेंशन की मांग करेंगे, दिनांक 8 जनवरी से 11 जनवरी तक लगातार नियमित पांच -पांच की संख्या में कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। एनपीएस के खिलाफ रेल कर्मचारियों में एवं देश के अन्य केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है जिसे लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहे हैं एवं सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, यदि सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं करेगी तो समस्त रेल कर्मचारी रेल हड़ताल पर जाने को तैयार हैं। आज की भूख हड़ताल में बेस्ट सेंटर रेलवे एम्पलाइज यूनियन सागर शाखा के सचिव नवीन तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कुर्मी, शाखा पदाधिकारी राजेश पटेल पीके कौरव अनिल यादव, एस के अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, जावेदखान मनोज प्रजापति जीवेश दुबे, अमित सेन दिव्यांशु केसरवानी राघवेंद्र सिंह जी एन पटेल, गजेंद्र सिंह पुष्पेंद्र राजपूत रितेश खरे जितेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भूख हड़ताल में हिस्सा लिया।

Latest articles

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

सागर में लूट चोरी, कटरबाजी की बढ़ती वारदातों और पुलिस की लचर प्रणाली से आहत व्यापारियों ने बाजार बन्द रखा

सागर में लूट, चोरी, कटरबाजी की बढ़ती वारदातों और पुलिस की लचर प्रणाली से...

मोतीनगर पुलिस द्वारा अपहृता नाबालिग बालिका (उम्र 17 वर्ष) को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल दस्तयाब किया गया

थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अपहृता नाबालिग बालिका (उम्र 17 वर्ष) को त्वरित कार्यवाही करते...

More like this