मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

डॉक्टर दंपती ने किया सुसाइड,कर्ज से परेशान बताये गए हैं दंपती

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
डॉक्टर दंपती ने किया सुसाइड,कर्ज से परेशान बताये गए हैं दंपती

डॉक्टर दंपती ने किया सुसाइड,कर्ज से परेशान बताये गए हैं दंपती

सागर। बीना में डॉक्टर दंपती के शव मिले हैं। पति का शरीर पंखे से लटका हुआ था। वहीं, पत्नी का शव पलंग पर था। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है।

पुलिस के मुताबिक, डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे। डॉ. बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। वहीं, डॉ. मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। इकलौता बेटा प्रतीक बिहार में पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह शनिवार सुबह करीब 7 बजे बीना लौटा तो घटना का पता चला।
थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि सागर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →