जिला एवं संभाग स्तर पर प्रस्तावित युवा उत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों और संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने की चर्चा, सागर में 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा
सागर। खेल और युवा कल्याण, भोपाल के निर्देशों के तहत आगामी दिनों में जिला एवं संभाग स्तर पर युवा उत्सव आयोजित किया जाना है। आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 को सागर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सागर के डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खेल विभाग ने की।
बैठक में आर्ट एंड कॉमर्स अग्रणी महाविद्यालय सागर के प्राचार्य, तकनीकी उच्च शिक्षा विभाग के प्राचार्य, आदर्श संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य, जिला संगठक एन.एस.एस., जिला शिक्षा अधिकारी तथा माय भारत मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान युवा उत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि सागर जिले में 28 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा।








