दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे बंदी की हमीदिया रिफर के दौरान मौत
सागर। सागर सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे 64 वर्षीय बंदी की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उस वक्त मौत हो गयी जब उसे वहां से भोपाल हमीदिया अस्पताल रिफर करने की तैयारी थी। बता दें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेल से अस्पताल भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिड़गी और वहां से उसे भोपाल हमीदिया रिफर करने की तैयारी थी घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएमसी पुलिस चौकी से सूचना प्राप्त हुई थी कि दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे बंदी गिरधारी पिता रामदयाल काछी, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम कंदला, थाना गढ़ाकोटा की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार गिरधारी को सत्र प्रकरण क्रमांक 126/2007 में षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश, सागर द्वारा 22 अगस्त 2008 को धारा 376(2) के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे सागर सेंट्रल जेल में रखा गया था।
बताया गया कि 3 अक्टूबर को बंदी को बुखार आने के बाद जेल चिकित्सक ने उसकी हालत को देखते हुए आगे के उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा था। पर वहां से भी भोपाल रिफर का बोल दिया मंगलवार को करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
बंदी की मौत के बाद जेल प्रबंधन की सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की बात कही जा रही है।








