रात में चाय पीने जा रही छात्राओं को ट्राले ने मारी टक्कर,एक की मौत ,2 घायल 

रात में चाय पीने जा रही छात्राओं को ट्राले ने मारी टक्कर,एक की मौत ,2 घायल 

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले ने बुधवार रात स्कूटी सवार तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। ट्राला चलाने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवती गुंजा (21) पुत्री लोकेंद्र तरनकर मूलत: बैतूल जिले की रहने वाली थी। वह भोपाल के ही गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी साथी छात्राओं के साथ गांधी नगर के रंगला पंजाब ढाबा पर चाय पीने गई थी। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

गांधी नगर थाने के एसआइ आरबी शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे तीनों स्टूडेंट्स चाय पीने के बाद वहां से हॉस्टल वापस लौट रही थीं। ढाबे से निकलकर तीनों जैसे ही स्कूटी से मख्य मार्ग पर आईं, तभी सूखीसेवनिया की तरफ से मुबारकपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राले का ड्राइवर ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

शर्मा ने बताया कि हादसे में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद गुंजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छवि और रितिका की हालत भी गंभीर है। उनका इलाज किया जा रहा है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top