सड़क हादसे में पुलिस के मुंशी की मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा

MP: सड़क हादसे में पुलिस के मुंशी की मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा

छतरपुर। जिले के मातगुवां थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भानु प्रताप सिंह लोधी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार ग्रह जिले टीकमगढ़ के लड़वारी गांव में किया जाएगा।

मातगुवां थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक,भानुप्रताप लोधी (45) मातगुवां थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्हें पुलिस सेवा में कार्य करते हुए 19 साल हो गए थे। शुक्रवार की देर रात 12 बजे रगोली गांव से मातगुवां थाना की ओर आ रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस को हादसे की जानकारी सुबह मिली। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका पोस्टमार्टम कराकर शव को टीकमगढ़ रवाना कर दिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top