सास ने किया विवाद तो नगर निगम के कर्मचारी ने लगाई फांसी 

सास ने किया विवाद तो नगर निगम के कर्मचारी ने लगाई फांसी 

इंदौर। नगर निगम के कर्मचारी मनीष कल्याणे ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीष का पत्नी से विवाद चल रहा था। सास ने उसे धमकाया था कि प्राइवेट पार्ट काट दूंगी। आरोप है कि धमकी से दुखी होकर फांसी लगाई है। खजराना थाना पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय मनीष मूलत: नागदा का रहने वाला था। वह खजराना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

अवसाद में रहने लगा था कर्मचारी

मामा हरकचंद के मुताबिक, पत्नी के जाने के आठ दिन बाद ही मनीष उसे समझाने गया। सास टम्मो ने विवाद कर अपशब्दों का प्रयोग किया और कहा कि प्राइवेट पार्ट काट दूंगी। इसके बाद मनीष अवसाद में रहने लगा।

मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित झपट्टा मारकर राहगीर से मोबाइल फोन लूट लेते थे। आरोपितों ने चार थाना क्षेत्रों में लूट करना स्वीकार लिया है। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मेघदूत गार्डन के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने नीरज पांडे से फोन लूटा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले और क्राइम ब्रांच को घटना बताई।

कई थाना क्षेत्रों की लूट

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, टीम ने गुरुवार रात दो आरोपित आशीष सिंह और पंकज उर्फ गोलू को पकड़ लिया। आरोपितों ने नीरज को लूटना स्वीकारा। साथ में बताया कि तुकोगंज और बाणगंगा थाना क्षेत्र में घटना कर चुके हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top