पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, चार आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, चार आरोपी भी गिरफ्तार

धार। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बार फिर अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पर छापा मारा है, साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार सूचना के बाद पुलिस द्वारा मनावर थाने के बकानेर के जंगलों में चल रही हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री में दबिश दी गई, जिसमें आरोपी हथियार बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए है। धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया कि धार जिला पुलिस लगातार अवैध हथियारों, अवैध शराब और अवैध धंधेबाजों पर कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि बकानेर के जंगलों में अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जहां पर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाकर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी भेजे जाते हैं, पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बाकलवार, एसडीओपी मनावर संहित आसपास के पुलिस थाना और चौकिया से पुलिस बल को दबिश के लिए रवाना किया, पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो चार आरोपी जिनमें तकदीर सिंह पिता रमेश सिंह सिकलिगर निवासी बाकानेर, विकास सिंह उर्फ विक्की पिता विक्रम सिंह सिकलीगर निवासी बकानेर, प्रवीण पिता नेपाल सिंह सिकलीगर निवासी सिंघाना और लक्की सिंह पिता राजेश सिंह निवासी बाकानेर थाना मनावर अवैध रूप से हथियार बनाते मिले।

दबिश के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो लाख 68 हजार रुपये कीमत की एक देशी पिस्टल, 47 अवैध 12 बोर के देसी कट्टे, चार देसी पिस्टल के कारतूस, पांच 12 बोर के देसी कट्टे के कारतूस और अवैध हथियार बनाने के उपकरण हथौड़ी, ब्लेंडर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग करने के प्लास्टिक के चश्मे, लोहे के पाइप, लोहे की कानस, धारदार आरी पत्ती, लोहे की भट्टी और अन्य उपकरण भी जब्त की है, आपको बता दें कि पिछले तीन महीने में धार जिला पुलिस ने हथियार बनाने की दो मिनी फैक्ट्रियां पकड़ी है और 496 अवैध हथियार, 150 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों के बीते दिनों गंधवानी के बारिया में पकड़े गए आरोपियों से आपस में लिंक को भी खंगाला जा रहा है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top