खेलों एम.पी. यूथ गेम्स -2023 की मशाल का विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया स्वागत

खेलों एम.पी. यूथ गेम्स -2023 की मशाल का
विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने किया स्वागत

सागर।  खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे खेलों एम.पी.यूथ गेम्स-2023 जो संपूर्ण म.प्र. में विभिन्न चार चरणों में 18 खेलों में – ब्लाक स्तर पर चयन स्पर्धा, जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के रूप में 5 अक्टूबर तक किये जा रहे है। जिसकी मशाल एवं खेल के लोगों का अनावरण मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर एवं खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा 17 सितम्बर  को मार्शल आर्ट हॉल टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में किया गया। साथ ही मंत्री द्वारा आज प्रातः मशाल को हरी झण्डी दिखा कर जिलों के भ्रमण हेतु रवाना किया गया, जो विभिन्न जिलों से होते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में भोपाल पहुॅचेगी।
खेलों एम.पी.यूथ गेम्स 2023 की मशाल आज प्रातः 11ः00 बजे खेल परिसर सागर पहुॅची, खेल परिसर में मषाल का स्वागत विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी.शर्मा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा, शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी  संजय दादर, एड. वीनू राणा, श्याम तिवारी, योग के भगत सिंह, हॉकी के श्री मकसूद खान एवं समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, विभागीय खेल प्रशिक्षक, स्कूलों के पी.टी.आई. एवं विभिन्न खेलों के निर्णायक/रेफरी, तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ियां तथा स्कूली छात्र/छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर मशाल का स्वागत किया।  मशाल को रिसिव करने के बाद सभी खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खेल प्रषिक्षकों को बारी-बारी से सौंपा गया, तत्पष्चात मषाल को मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को सुपुर्द किया गया। जहॉ से खिलाड़ियों द्वारा एथलेटिक्स रनिंग ट्रैक पर बारी-बारी से मशाल लेकर दौड़ लगाई गयी।   अंत में मशाल को जिला टीकमगढ़ के लिए रवाना किया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top