भाजपा को जनता के बीच “माफी यात्रा” निकालना चाहिए- कमलेश साहू

भाजपा को जनता के बीच “माफी यात्रा” निकालना चाहिए- कमलेश साहू

गढ़ाकोटा। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा रहली विधानसभा में होना थी जन आशीर्वाद यात्रा आने के पूर्व ही रहली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा कर ली गई सबसे पहले शाहपुर में मिलकर अध्यक्ष यासीन खान नगर अध्यक्ष देवेंद्र गौर ने एस यू आई नेता अनिरुद्ध गौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसके बाद रहली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कमलेश साहू (एड.) एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष किशन नायक युवा नेता जावेद खान सेवादल के पंकज पाटकार राजा करोसिया विक्रम यादव लक्ष्मी कोरी आदिल खान रघुवीर लोधी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गढ़ाकोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेता कमलेश साहू ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 18 साल का हिसाब जनता को पहले देना चाहिए और भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, युवाओं पर हुए अत्याचार, महिलाओं का शोषण, बुजुर्गो, गरीबों, मजदूरों और किसानों पर हुए अन्याय के खिलाफ प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा की जगह प्रदेश की जनता के बीच माफी यात्रा निकालना चाहिए तब जाकर भाजपा नेताओं के पाप धुलेंगे, उन्होंने कहा कि गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इतने डरे हुए हैं कि उन्हें अपनी सभा में विरोध होने का डर लगने लगा है जो भ्रष्टाचार करता है वही डरता है और गोपाल भार्गव ने 38 साल में रहली क्षेत्र के युवाओं के साथ, मजदूरों के साथ, किसानों के साथ, जो अन्याय और शोषण किया है एवं 38 सालों में हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है इसलिए भार्गव जी को डर लगने लगा है कि सभाओं में लोग चिल्ला चिल्ला कर भार्गव जी की पोल खोलेंगे। आज इसीलिए उन्होंने पुलिस का सहारा लेकर हम लोगों की गिरफ्तारी की है मगर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से यह विरोध थमने वाला नहीं है।

कमलेश साहू ने कहा कि जनता जनार्दन ऐसी जन विरोधी आशीर्वाद यात्रा को अपने गांव में अपने शहर में ना घुसने दें, किसी यात्रा का विरोध करें और 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाएं, तभी प्रदेश में खुशहाली होगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top