कांग्रेस ने संत रविदास जी को उपेक्षित रखा, भाजपा सरकार उनका सबसे बड़ा मंदिर बनवा रहीः मंत्री भूपेंद्र सिंह

कांग्रेस ने संत रविदास जी को उपेक्षित रखा, भाजपा सरकार उनका सबसे बड़ा मंदिर बनवा रहीः मंत्री भूपेंद्र सिंह

बांदरी में समरसता यात्रा और सभा को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संबोधित किया

सागर। कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में हमारे भगवानों, संतों, ऋषियों, महापुरुषों के मंदिर और स्मारक नहीं बनाए। इसके बजाए कांग्रेस अपने नेहरू गांधी परिवार के स्मारक और प्रतिमाएं बनाने में लगी रही। हमारे धर्म संस्कृति से जुड़े मंदिर और स्मारक भाजपा की सरकार ने बनाए हैं। इसी कड़ी में सागर के बड़तूमा में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 101 करोड़ की लागत से 12 एकड़ में बन रहे दुनिया के सबसे विशाल और भव्य संत श्री रविदास जी मंदिर का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। इस उद्गार के साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से समारोह में चलने का न्यौता दिया।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने समरसता यात्रा सभा में उनका संबोधन सुनने उमड़े जनसमुदाय से कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश की धर्म, सांस्कृतिक चेतना और प्रतीकों को समाप्त करने का सुनियोजित अभियान चलाया था। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि देश के लोग भगवान राम और संत श्री रविदास जी को मानें। कांग्रेस का मानना था कि उनके भगवान गांधी नेहरू परिवार के सदस्य हैं और लोग उनकी ही पूजा करें। और 60 साल तक लोगों ने उनकी खूब पूजा की। लेकिन गरीबों को मकान, पेयजल, रोजगार, मुफ्त राशन, उपचार के लिए आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, प्रधानमंत्री सड़कें, अच्छे शिक्षा संस्थान नहीं दिए। यह सब तो भाजपा की सरकारों ने दिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 60 साल के इस कांग्रेसी धोखे में एक भी गरीब बड़ा नहीं हो सका। बड़े हुए सिर्फ कांग्रेसी नेता। कमलनाथ जैसे लोग उद्योग पति बन गये और खुद के हवाई जहाजों में चलने लगे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में भगवान राम की अयोध्या का गौरव लौट सका। अयोध्या में 24 जनवरी को भगवान श्री राम के मंदिर का लोकार्पण हो जाएगा। काशी में बाबा विश्वनाथनाथ कारीडोर, आपदा में तबाह हुए बाबा केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, उज्जैन का महाकाल लोक, ओरछा में श्री रामराजा लोक, भगवान परशुराम लोक, चित्रकूट में श्री राम वनगमन पथ निर्माण, गुजरात में सरदार पटेल की स्टैच्यू आफ यूनिटी, भगवान बिरसा मुंडा और शबरी माता के मंदिर और स्मारक बनाने का काम प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने किया है

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बांदरी और खुरई क्षेत्र पिछले सात सालों में पूरी तरह बदल गया। यहां का विकास देख कर लोग कहते हैं कि हमने तो ऐसी कल्पना भी नहीं की थी। पिछली सरकार के दौरान हमने बांदरी को ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनाया था लेकिन कमलनाथ सरकार ने आकर निर्णय को उलट कर फिर इसे ग्राम पंचायत बना दिया था। भाजपा सरकार आने पर हमने अपने निर्णय को बहाल कराया और आज नगर परिषद होने के कारण पीएम आवास के हजारों हितग्राहियों को 2.5 लाख रुपए मिलते हैं। कांग्रेस के समय ग्राम पंचायत बांदरी में पांच साल में 50 लाख रुपए भी नहीं आ पाते थे। आज नगर परिषद में सिर्फ तीन सालों में 400 करोड़ से ऊपर के विकास कार्य यहां हुए हैं। कच्चे मकानों में बरसाती के छप्परों में रहने और कीचड़, गंदगी का जमाना यहां अतीत की बात हो गई। स्ट्रीट लाइटों, पेवर ब्लाक के फुटपाथों और नियमित साफ सफाई के साथ बांदरी एक चहल पहल भरे बाजारों वाला नगर बन चुका है। हर दूकानदार की आय दस से बीस गुना बढ़ चुकी है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खुरई में संत श्री रविदास जी महाराज पार्क और उसमें संत शिरोमणि की विशाल प्रतिमा दर्शनीय है। खुरई में 3 करोड़ की लागत से बने डा अम्बेडकर म्यूजियम को देखने युवाओं का तांता लगा रहता है। बादरी में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा और उनके नाम पर बनाए बसस्टैंड से हमने एक महापुरुष को सम्मान और गौरव देने का प्रयास किया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने समरसता यात्रा और सभा में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अनुसूचित जाति समाज के प्रतिष्ठित जनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। सम्मानितों में पूर्व प्राचार्य बीआर रोहित, वृंदावन अहिरवार बड़कुल, गजराज अहिरवार, हीरालाल अहिरवार शामिल हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में पधारी लाडली बहनों को आज एक हजार रुपए की किश्त मिलने पर शुभकामनाएं दीं और बताया कि जो लाडली बहनें फार्म भरने से वंचित रह गई हैं उन सभी के लिए जल्दी ही फिर से पोर्टल खोला जाएगा ताकि सभी बहने आवेदन कर सकें।

7.19 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने आज समरसता यात्रा सभा के दौरान बांदरी में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत 3 करोड़ की लागत के विभिन्न सीसी रोडों का भूमिपूजन किया। बांदरी में 2 करोड़ की लागत से सागर रोड से मालथौन बायपास एवं खुरई बायपास तक विद्युतीकरण और विभिन्न स्थानों पर पोल विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। 1.89 करोड़ की लागत से सागर रोड से खुरई बायपास एवं खुरई बायपास तक पेवर ब्लाक और वार्ड क्र 15 में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री सिंह ने आमसभा में जानकारी दी कि पहरगुवां रोड पर बन रहे 38 करोड़ की लागत के सीएम राईज स्कूल के साथ स्टेडियम निर्माण के लिए 2.5 एकड़ वनभूमि को बांदरी नगर परिषद को हस्तांतरित कर दिया गया है।

कार्यक्रम के पूर्व बांदरी के अनुसूचित जाति बहुल वार्डों में समरसता यात्रा के साथ पहुंचे मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ठाकुर, आजाद सिंह यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफीक खान, डॉ. जी. खान, शेर सिंह यादव, प्राचार्य डीआर रोहित, रामकिशन अहिरवार, रमेश अहिरवार, भरत अहिरवार, सनत रोहित, निर्भय अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, बृजलाल अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, दिनेश अहिरवार, देवेन्द्र अहिरवार, प्रेम अहिरवार, रविन्द्र अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार, वीरेन्द्र अहिरवार, कोमल अहिरवार, राजकुमार सरपंच हड़ली, तुलसीराम अहिरवार, कैलाश अहिरवार, दीपक अहिरवार, फूलचंद अहिरवार, प्रीतम अहिरवार, पप्पू अहिरवार, नारान अहिरवार, सुन्दर बाई पार्षद, किरन अहिरवार, शारदा बाई अहिरवार, रामकली, ललिता अहिरवार, शिवरानी अहिरवार, संतोषरानी अहिरवार, रेखा अहिरवार, सरोज अहिरवार, अनीता अहिरवार, सरोज अहिरवार, सावित्री अहिरवार, मुन्नी अहिरवार, भारती अहिरवार, किरण भार्गव, पूर्व सरपंच संतोष सिंह, प्रीतम सिंह, अमोल सिंह, संतोष सिंह, मोहनलाल अहिरवार, भजन अहिरवार, कलू अहिरवार, भद्दू अहिरवार, लखन अहिरवार, महेन्द्र अहिरवार, कूरे अहिरवार, गोरेलाल अहिरवार, राम अहिरवार, विजय अहिरवार, जमना अहिरवार, गोविन्द अहिरवार, दीपक अहिरवार, कमलेश अहिरवार, वाली अहिरवार, पूरन अहिरवार, चेतुलाल, महेन्द्र, घसीटे अहिरवार, आशाराम पहरगुवा, देवी अहिरवार, रमेश अहिरवार शामिल थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top