सागर में सिंथेटिक ट्रैक के अंतिम लेयर का कार्य प्रारंभ, विधायक जैन ने किया निरीक्षण

सागर में सिंथेटिक ट्रैक के अंतिम लेयर का कार्य प्रारंभ

Ad 1

विधायक शैलेंद्र जैन ने खेल परिसर के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने खेल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया खेल परिसर में निर्माण कार्य अब अपनी अंतिम स्थिति में आ गए हैं हॉकी का एस्ट्रोटर्फ पूर्व में ही बनकर तैयार हो चुका है एथलेटिक्स ट्रेक मैं भी बिटुमिन के बाद सिंथेटिक ट्रैक की फाइनल लेयर का कार्य शुरू हो गया है जो 10 दिन में पूर्ण होकर खिलाड़ियों के लिए तैयार हो जाएगा, इस ट्रैक के बनने से एथलेटिक्स में खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे इसके अलावा लॉन टेनिस, बॉस्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट में भी सिंथेटिक की अंतिम लेयर होना बाकी है विधायक जैन ने कहा कि खेल परिसर के निर्माण से खिलाड़ियों को नए अवसर मिलेंगे जो वे खेल प्रतिभाएं जो संसाधनों के अभाव में अच्छा खेल दिखाने से वंचित रह जाती हैं उन्हें नए अवसर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here