क्षत्रिय समाज के भवन निर्माण कार्य पर बैठक सम्पन्न, वरिष्ठजनों की मौजूदगी में सैकड़ो लोग थे बैठक में उपस्थित

क्षत्रिय समाज का भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है, बैठक में समाज में फैली कुरीतियों पर हुई बात

सागर। क्षत्रिय समाज के भवन निर्माण स्थल बामोरा में आज क्षत्रिय समाज जिला सागर की बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ।
बैठक में समाज अग्रज भूपेंद्र सिंह नगरीय प्रशासन मंत्री, गोविंद सिंह राजपूत राजस्व एवं परिवहन मंत्री, राज बहादुर सिंह सांसद सागर एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, बैठक में समाज के भवन निर्माण और कुरीतियों के विषय में चर्चा हुई। साथ ही समाज की प्रतिभावान छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भूपेन्द्र सिंह नगरीय प्रशासन मंत्री, गोविंद सिंह राजपूत राजस्व परिवहन मंत्री, राजबहादुर सिंह सांसद, हीरा सिंह राजपूत अध्यक्ष ज़िला पंचायत, अशोक सिंह, बृजेंद्र सिंह नयाखेड़ा जनपद अध्यक्ष जैसीनगर, हरिराम सिंह कैथोरा, कृष्णा सिंह दादा महुआखेड़ा, साहब सिंह सागौनी, डॉक्टर पीएस ठाकुर, सतेन्द्र सिंह बामोरा, भूपत सिंह सेमरा, डॉक्टर वायपी सिंह प्राचार्य, पोलिटेकनिक, बलवंत सिंह कर्रापुर, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, गजेंद्र ठाकुर पत्रकार, भोलू सिंह बमूरा, राजकुमार सिंह बरकोटि, कल्याण सिंह सेमरा, हरनाम सिंह सगोनी, दिव्यांक मुहांसा, सचिन राजपूत, धीरज सिंह ओँरिया, रविंद्र सिंह गौर, नीरज सिंह नयाखेड़ा, शैलेंद्र सिंह गम्भीरिया, राघवेंद्र सिंह मालक,डॉ पवन ठाकुर आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here