भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बूथों पर प्रवास करते हुए पन्ना प्रमुख और समतियों का किया गठन

बूथ विस्तारक अभियान 02 : भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बूथों पर प्रवास करते हुए पन्ना प्रमुख और समतियों का किया गठन

Ad 1

बूथ केंद्र में जाकर संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचने के साथ ही नए युवाओं को जोड़ा जा रहा – यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर बूथ विस्तारक अभियान 02 के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने सागर जिले के नगर मंडल सूबेदार शक्ति केंद्र 173 बूथ का प्रवास करते हुए पन्ना प्रमुख और समितियों का गठन कर सत्यापित किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि बूथों पर पहुंचकर जनमानस को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों की जानकारी से अवगत कराया गया है। बूथों को सशक्त एवं मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बूथ विस्तारक योजना 02 के तहत चिन्हित बूथ केंद्र में जाकर संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचने के साथ ही संगठन की विचारधारा एवं पार्टी से नए युवाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथों पर पन्ना समितियों और प्रमुख को गठन किया जा चुका है। इसी क्रम में
देवरी विधानसभा के केसली मंडल में बूथ क्रमांक 35 पर पहुंचकर बूथ विस्तारक अभियान 02 के तहत पन्ना प्रमुख और समितियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, नगर अध्यक्ष राहुल वैद्य, पार्षद रूबी पटेल उपस्थित रहीं। जबकि केसली मंडल में देवेंद्र सिंह ठाकुर, रामलखन सिंह, भानू राजपूत, हरिओम भट्‌ट, सौरभ सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here