टोल प्लाजा पर कर्मचारी की अचानक मौत, खाना खाने बैठा था वीडियो में आया मामला सामने

0

सागर। मालथौन थानांतर्गत टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक कर्मचारी खाना खाने बैठा था, अचानक से वह हिला और नीचे लुढ़क गया। बेंच से वह जमीन पर गिरा और तत्काल प्राण त्याग दिए। सोशल मीडिया पर मौत का यह लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला सागर में एनएच 44 नेशनल हाईवे मालथौन टोल प्लाजा का हैं जहाँ गार्ड के पद पर पदस्थ उदल यादव कार्यरत था। ड्यूटी के दौरान खाना खाते समय अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में खाना खाने के लिए वह कमरे में गया था। जब साथियों को समझ आया तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे तो उदल बेंच के नीचे जमीन पर गिरा पड़ा था, उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। उसे तत्काल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उदल खाना खा ही नहीं पाया और बेंच पर बैठे-बैठे ही अचानक लुढ़क गया। पहले दो सेकंड में उसके शरीर में एकदम से कंपन सा हुआ था, उसके बाद वह निढाल होकर नीचे लुढक गया। प्रायमरी रूप से उसकी मौत स्वभाविक लग रही है, बावजूद इसके पुलिस मामले में जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here