मप्र को स्वर्ण दिलाने वाले खेलो इंडिया फेम अभिषेक को विधायक शैलेन्द्र जैन ने दिया 50 हजार की आर्थिक मदद

0

मप्र को स्वर्ण दिलाने वाले खेलो इंडिया फेम अभिषेक को विधायक शैलेन्द्र जैन ने दिया आर्थिक मदद का आश्वासन

Ad 1

सागर। भोपाल में हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले सागर के पहलवान अभिषेक यादव को एशियाड गेम की तैयारियों के लिए विधायक शैलेन्द्र जैन ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का आस्वासन दिया है। बुधवार को विधायक निवास पर अभिषेक का सम्मान किया है। सागर के इस 17 वर्षीय पहलवान अभिषेक यादव ने 51 किलो वर्ग में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया है।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे सागर का बच्चा खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक लेकर आया है। उसको आगे बढ़ाने की हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। पहलवान की डाइट और उसके लिए अन्य संसाधन उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य बनता है और एक पालक के रूप मे मैनेअभिषेक को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करने का निश्चय किया है।अभिषेक सागर के लिए एक किरण है जो स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने के लिए एक मिसाल का काम करेगी। यह बच्चा आर्थिक रूप से कमजोर है हम सभी मिलकर इसे आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

6 साल की उम्र से किया तैयार

अभिषेक पिछले एक वर्ष से राज्य कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। इससे पहले भी उन्होंने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाए हैं।
सदर निवासी अभिषेक यादव के पिता संजय यादव भी कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने उसे 6 साल की उम्र से कुश्ती के गुर सिखाना शुरू कर दिए थे। यहां बता दें कि पिता ने आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मजदूरी तक की है।

इस अवसर पर नगर निगम के स्वच्छता विभाग के सभापति शैलेश केशरवानी तुलसी नगर वार्ड पार्षद कन्हई पटेल अभिषेक के पिता संजय यादव एवं अन्य पहलवान, उस्ताद उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here