स्मार्ट मीटर से छेडछाड कर बिजली चोरी करने के 34 प्रकरण बने

0

शहर संभाग सागर में बिजली चोरी पकडने सघन चेकिंग अभियान तेज

Ad 1

स्मार्ट मीटर से छेडछाड कर बिजली चोरी करने के 34 प्रकरण बने

सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर वृत्त के अंतर्गत मुख्य अभियंता देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में एवं अधीक्षण अभियंता चंद्ररेखा प्रभाकर के मार्गदर्शन में वृत्त कें अंतर्गत सागर शहर के साथ ही खुरई,बीना,रहली,बंडा एवं सागर ग्रामीण अंतर्गत विद्युत खपत बढने के साथ ही विद्युत चोरी की घटनाओ को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

अधीक्षण अभियंता चंद्ररेखा प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाने से कूलर, पंखे, एवं एसी का उपयोग बढने के साथ ही विद्युत खपत में इजाफा हो रहा है इसलिए उपभोक्ता मीटरो मे लूप लगाकर, डायरेक्ट तार डालकर, अलग अर्थिग का वायर लगा कर एंव स्मार्ट मीटर में छेडछाड कर विद्युत चोरी को अंजाम दे रहे है इसलिए विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है नगर संभाग के कार्यपालन अभियंता इमरान खान के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पाया गया कि स्मार्ट मीटर से प्राप्त ईवेन्ट्स एवं डाटा के विश्लेषण से विभाग को विद्युत चोरी की सटीक और त्वरित जानकारी मिल रही है जिससे मौके पर ही प्रभावी कार्यवाही संभव हो पा रही है इसी क्रम में स्मार्ट मीटर के विश्लेषण से 34 मामले सामने आए है जिन पर प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार विद्युत चोरी की कार्यवाही की जा रही है संबंधित उपभोक्तआ कुसुंबी रजक सूबेदार वार्ड, गोरेलाल यादव, हेमराज बरार सदर बाजार द्वारा मीटर को बायपास कर अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था एवं उपभोक्ता जै.सी रजक सूबेदार वार्ड, सुनीता चौरसिया रैकवार धर्मशाला पुरव्याऊ टौरी द्वारा अलग से न्यूटल का वायर डाल कर विद्युत का अनाधिकृत रूप से उपयोग करना पाया गया। नीतेश कुमार गुप्ता सिविल लाईन, कनखासा खान सिविल लाईन, श्रीराम गौतम शिवम अपार्टमेंट के सामने द्वारा घरेलू मीटर से गैर घरेलू (व्यवसाय) उपयोग करते पाया गया उल्लेखनीय है शहर में स्मार्ट मीटर से अनावश्यक छेडछाड करने पर उसका डाटा एवं इवेन्टस् त्वरित जानकारी देता है इसी माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर अधिकारियो ने तत्काल मौके पर पहुच कर जॉच की और विद्युत चोरी की पुष्टि करते हुए प्रकरण दर्ज किया। अधीक्षण अभियंता श्रीमति प्रभाकर ने बताया कि अभी पूरे माह विद्युत चोरी के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा शहर संभाग में इसके लिए आठ टीमो का गठन किया गया है जो अलग-अलग क्षेत्रो में लगातार चेकिंग कर रही है। उन्होने उपभोक्ताओ से अपील की है कि वे वैध रूप से बिजली का उपयोग करे अनियमितताए पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। स्मार्ट मीटर प्रणाली के चलते अब विद्युत चोरी छुपाना आसान नही रह गया है और विभाग इस दिशा में लगातार सख्ती बरत रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here