साथ फेरो के बाद दूल्हे के सामने ही प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, थाने पहुँचा मामला

0

साथ फेरो के बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, दोनों पक्ष ने थाने में की शिकायत

Ad 1

सागर। शादी के बाद दुल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन ससुराल पहुंचने के बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन की इस हरकत से बौखलाए दूल्हा और ससुराल वाले थाने जा पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस ने दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई। सूचना के बाद दुल्हन के मायके वाले भी थाने पहुंच गए। अब पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी को ढूंढने का प्रयास कर रही है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।
केंट थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित एक गांव से सोमवार को मोतीनगर थाना क्षेत्र में लड़के की बारात आई हुई थी। शादी की सभी रस्मों को पूरा कर मंगलवार की सुबह बारात दुल्हन को लेकर गांव से विदा हुई। दोपहर करीब 12 बजे दुल्हन ने परेड मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए बारात रोकने को कहा। लड़के पक्ष की ओर से बारात मंदिर के सामने रोक दी गई, लडक़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए कार से उतरी।

सभी लोग शादी की खुशियों और पूजा पाठ में मग्न थे। इसी बीच वहां आए एक बाइक सवार के साथ दुल्हन उसकी बाइक पर बैठी और बाइक सवार ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, इसके पहले कि वहां मौजूद दूल्हा और बाराती कुछ समझ पाते, लडका लडक़ी बाइक से रफूचक्कर हो गए। पहले तो दूल्हा और ससुराल वालों को कुछ देर के लिए समझ ही नहीं आया कि आखिर हो क्या गया। कुछ देर बाद उन्हें समझ में आया, तो वह सीधे केंट थाना पहुंचे। इसकी सूचना उन्होंने लड़के के मायके पक्ष को भी दी। कुछ देर बाद थाना में लड़का और लडक़ी दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में इकठ्ठा हो गए।

पुलिस ने परिजनों से पूरा माजरा समझा और उनसे लडक़ी की फोटो सं लडकी की जानकारी जुटाई। लड़के पक्ष की ओर से की थाने में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर एक टीम बनाई है जो दुल्हन और उसके साथ भागे बाइक सवार की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here