ट्रक में पीछे जा टकराई मोटर साईकिल, एक व्यक्ति घायल पुलिस ने भेजा अस्पताल

0

ट्रक में पीछे जा टकराई मोटर साईकिल , एक व्यक्ति घायल पुलिस ने भेजा अस्पताल

जिला सागर के थाना सानोधा के अंतर्गत बरपानी मेन रोड पर मोटर साईकिल और ट्रक का एक्सिडेंट हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था । पुलिस सहायता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 26-12-2021 को प्राप्त हुई । उक्त सूचना प्राप्ति पर सागर जिले के डायल-100 वाहन क्र.09 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात सउनि कुवर सिंह और पायलेट दिवाकर सेन ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराने से घायल हुए व्यक्ति को डायल-112 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा में भर्ती करवाया ,जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here