धार्मिक यात्रा में चली गोली 5 लोग घायल मामला मप्र के सागर जिले का

धार्मिक आयोजन में चली गोली 5 लोग हुऐ घायल

Ad 1

मामला मप्र के सागर जिला खिमलासा थाना अंतर्गत निवारी गांव में निवारी गांव का जब मां बिजासेन माता की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शोभायात्रा निकल रही थी शोभा यात्रा का अंतिम पड़ाव था तभी राकेश जैन यात्रा में शामिल था उसने भरमार बंदूक से फायर करने का प्रयास किया जिससे वह हाथ से फिसल गई और चल गई जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घायल शिवलाल रजक, राजाराम रजक ,संजीव बालिमकि ,जयराम कुशवाहा, निवासी निवारी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल खुरई लाया गया जिसमें चार का इलाज चल रहा है एक गंभीर रूप से सागर रिफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया जल यात्रा के दौरान जैन बंधु के द्वारा फायर किया गया था जिसमें 5 लोग घायल हैं प्राथमिक उपचार के लिए खुरई सिविल अस्पताल लाया गया है।
डॉक्टर ने बताया बंदूक छाररे लगने की वजह 4 लोग घायल है और एक की हालत गंभीर है चार का प्राथमिक उपचार जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here