त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की समस्त तैयारियां पूर्ण- जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की समस्त तैयारियां पूर्ण -जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर्य

सागर। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के तत्काल पश्चात संबंधित अधिकारियों से चर्चा के उपरांत बताई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव हेतु जिला स्तर पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले में जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं 11 जनपद पंचायतों में जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ-साथ सरपंच, पंच का निर्वाचन संपन्न किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here