सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य पूरी गंभीरता से करें – सीईओ डॉक्टर गड़पाले

सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य पूरी गंभीरता से करें – सीईओ डॉक्टर गड़पाले

सागर –

कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गड़पाले ने निर्देश दिए कि जनता कर्फ्यू के प्रभावी एवं सख़्त क्रियान्वयन के साथ-साथ किल कोरोना अभियान के तहत सर्वे एवं स्क्रीनिंग का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का संयुक्त दल सर्वे कार्य में लगा हुआ है।

Ad 1

 

उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के ऐसे क्षेत्र जहाँ पॉजिटिव प्रकरण निकल रहे हैं, वहाँ एक भी घर और सदस्य छूटना नहीं चाहिए, प्रत्येक घर का सर्वे करें।

 

कोरोना के संभावित लक्षण दिखने पर जानकारी दर्ज करते हुए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराएँ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हम संक्रमण की चेन को तोड़ने में सफल होंगे। डॉक्टर गड़पाले ने निर्देश दिए कि, अगले सात दिनों में यदि हम परिणाम मूलक कार्य करें तो कोरोना संक्रमण की दर और प्रकरणों को प्रभावी रूप से कम कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here