काँग्रेस खेमा हो रहा कमजोर संजय सिंह ने भी थामा प्रत्याशी गोविंद राजपूत के समक्ष भाजपा का दामन

संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली...

सागर/सुरखी // मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सचिव एवं वीना नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिव पद से इस्तीफा देते हुए आज बिलहरा आम सभा में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली… आमसभा सभा मंच पर उक्त नेताओं ने भा जा पा का गमछा डालकर सदस्यता दिलाई… इस अवसर पर संजयसिंह ने कहा पूर्वे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता  ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रेरित होकर सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे… कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर सुरखी से भाजपा से खड़े प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को चुनाव जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे

गजेंद्र ठाकुर की खबर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here