Thursday, January 22, 2026

सागर शहर में यातायात व्यवस्था की हाईटेक निगरानी होगी अब आईटीएमएस तकनीक से

Published on

शहर में यातायात व्यवस्था की हाईटेक निगरानी होगी आईटीएमएस द्वारा सागर दिनांक 02-06-2020/दिन मंगलवार/ सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संचालित इंटेलीजेंट ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ कर शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात नियंत्रण संबंधी तकनीकों के अवलोकन हेतु स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सागर आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा, एवं ट्रैफिक डीएसपी संजय खरे ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में विजिट की।

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईटीएमएस में जोड़े जा रहे चौराहों में सिविल लाइन चौराहा, वाणिज्य कर चौराहा, पीली कोठी चौराहा, डिग्री काॅलेज चौराहा, संजय ड्राइव चौराहा, वंदना तिराहा पर लगे कैमरे और ट्रैफिक सिग्नलों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के आईटीएमएस से जोड़ कर चालू किया जा चुका है। अन्य चैराहों के साथ सागर के एंट्री एग्जिट प्वाइंट और स्पीड लोकेशन का प्रगति कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर चालू किया जायेगा।

सिविल लाइन चौराहे पर ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर की गई वाहनों की ई-चालान प्रक्रिया के सफल प्रयोग के बाद अब यह प्रक्रिया शहर के अन्य चैराहों पर भी लागू की जायेगी। जिसके अंतर्गत तेज गति से वाहन चलाने, दो पहिया पर तीन सवारी बैठाने या हेलमेट नहीं लगाने वाले बच नहीं पाएंगे। स्टाप लाइन का उल्लंघन, गलत दिशा में ड्राइविंग की तो भी पकड़े जाएंगे। इसके लिए हर चौराहे पर यातायात सिपाहियों को तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चौराहों पर लगे रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आरएलव्हीडी) व एएनपीआर कैमरों जैसे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे , और सेंसर यह सब काम करेंगे। इनकी मदद से ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने बाले वाहन चालक की नंबर प्लेट ऑटोमेटिक डिटेक्ट होगी और पहले से कंप्यूटर में संगृहीत जानकारी अनुसार उक्त वाहन चालक पर ई-चालान की कार्यवाही होगी।

विचारणीय है कि सागर शहर के ट्रैफिक सिस्टम को हाईटेक करने का काम स्मार्ट सिटी योजना में किया जा रहा है। इसमें ट्रैफिक सर्विलांस, ट्रैफिक सिक्योरिटी, ई चालान, ट्रैफिक कमांड सेंटर पर प्रमुखता से काम किया जा रहा है।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...

सागर की इस बदहाल सड़क को लेकर नागरिकों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

सागर की इस बदहाल सड़क को लेकर नागरिकों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन सागर।नया बाजार...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!