Sunday, December 14, 2025

कलेक्टर की समीक्षा बैठक जिले में 65 हजार 817 किसानों से 4 लाख 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी

Published on

spot_img

जिले में 65 हजार 817 किसानों से 4 लाख 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी

कलेक्टर दीपक सिंह ने गेहूं उपार्जन से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर गेहूं उपार्जन की समीक्षा की। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर खुले में रखे गेहूं को अतिषीघ्र भंडारित करने के निर्देश दिये। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में समर्थन मूल्य पर 65 हजार 817 किसानों से 4 लाख 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है। किसानों को 918 करोड़ रू. के विरूद्व 552 करोड़ रूपये का भुगतान हो चुका है और भुगतान की प्रक्रिया जारी है। जिसमें 4 लाख 17 हजार 301 मीट्रिक टन गेंहू का भण्डारण हो चुका है। जो कि कुल गेंहू का 87 प्रतिषत है। कलेक्टर ने शेष रहे गेंहू को शीघ्र भण्डारित करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि एक-एक दिन महत्वपूर्ण हैं। शीघ्रता से भण्डारण करायें।
कलेक्टर ने चना, मसूर की समीक्षा भी की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 6 हजार 926 किसानों से 1 लाख 24 हजार क्विटल चने की खरीदी की गई है। जिसमें से 72 हजार 210 क्विटल चने का परिवहन भी हो चुका है। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि चने का शत-प्रतिषत भण्डारण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार 114 किसानों से 2 हजार 248 सरसों का खरीदी की गई है। जिसमें से 271 क्विटल सरसों का परिवहन हो चुका है। बैठक में कलेक्टर ने खरीफ फसलों के मद्देनजर खाद बीज की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देष दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री आरके वाईकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के सीई  डीके राय, जिला प्रबंधक म.प्र. वेयर हाउसिंग एवं लाजिस्टिक्स आरके शुक्ला, जिला प्रबंधक जिला नागरिक आपूर्ति निगम संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गजेंद्र सिंह की ख़बर-9302303212

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

सागर में लोकसेवकों को ई-अटेन्डेंस लगाये जाने के संबंध में दिए निर्देश

लोकसेवकों को ई-अटेन्डेंस लगाये जाने के संबंध में दिए निर्देश, विद्यालयों का किया गया...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।