Friday, December 5, 2025

एसपी का जिले की सीमाओं पर निरीक्षण जारी आज पहुचे राहतगढ़ थाना क्षेत्र लिया जायजा दिए निर्देश

Published on

spot_img

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का जिले की सीमाओं पर निरीक्षण जारी आज पहुचे सागर-विदिशा/सागर-रायसेन बॉर्डर पर,लिया जायज़ा

सागर(मप्र)–/लॉक डाउन के दौरान जिले की सीमाएं सील की गई हैं पुलिस ने बेरिकेट्स लगा कर सीमाओं पर चौकसी बड़ा दी हैं सागर से राजधानी भोपाल के बीच आने वाले विदिशा और रायसेन ज़िले की सीमाएं थाना राहतगढ़ (सागर) से लगती है कोरोना आपदा के चलते लॉक डाऊन के दौरान सागर जिले में लगने वाली सीमाओं के साथ साथ इनसे सटे थान/चौकियों का पुलिस अधीक्षक अमित सांघी  द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा हैं जिसमें प्रशासन द्वारा जारी जरुरी आदेशों के तहत निर्देश दिए जा रहें हैं, आज पुलिस कप्तान ने थाना राहतगढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया जिसमें सागर जिले के  राहतगढ़ थाना क्षेत्र की सीमाएं  विदिशा और रायसेन जिले से लगी लगती हैं

राहतगढ़ थाना क्षेत्र की बॉर्डर पर लगे चेकिंग पॉइंट्स पर पहुचकर पुलिस अधीक्षक ने वहां पर व्यवस्था चेक की उपलब्ध रिकॉर्ड खंगाले बॉर्डर पॉइंट पर लगे पुलिस स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए मास्क सेनेटाइज की उपलब्धता सुनिश्चित की तो वही स्टाफ के परिवार की कुशलक्षेम भी जानी
इस दौरान उन्होंने सभी को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और आम जन को पालन कराने के निर्देश दिए..
साथ ही राहतगढ़ थाना स्टाफ जो लॉक डाउन में लगातार ड्यूटी कर रहा है उन सभी का मनोबल बढ़ाते हुए इसी प्रकार पूरे मनोयोग से ड्यूटी करने हेतु उत्साहित किया एवं अच्छे कार्य करने वालों को बधाई दी,
एसडीओपी राहतगढ़ और थाना प्रभारी राहतगढ़ को बताया गया कि किसी भी प्रकार से सुरक्षा उपकरणों की कमी नहीं होने पाए इसकी जानकारी मुझे दी जाए
साथ ही पुलिस अधीक्षक ने राहतगढ़ के अपराध क्रमांक 207,208 जिसमें एक लड़का और लड़की की जल कर मौत हो गयी थी घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी और एसडीओपी राहतगढ़ को प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।