Friday, December 5, 2025

कृषि उपज मंडी समिति में प्याज की खरीदी होगी 16 अप्रैल से किसान इस तरह करें घर बैठे आवेदन:-सागर

Published on

spot_img

कृषि उपज मंडी समिति सागर में प्याज की खरीदी होगी 16 अप्रैल से कृषक घर बैठकर टोकन हेतु निर्धारित प्रारूप में कर सकता है आवेदन
सागर 14 अप्रैल 2020/ शासन के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी समिति सागर में जिंस, प्याज की खरीदी 16 अपै्रल से प्रांरभ की जावेगी। इस हेतु मंडी समिति सागर द्वारा आनलाईन टोकन जारी करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत कोई भी कृषक घर पर बैठकर टोकन हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकता है । आवेदन प्राप्त होने पर उसे आनलाईन टोकन जारी किये जावेगें। आनलाईन आवेदन हेतु व्हाटस्एप्प नं . 9109839404 ई०मेल० mpapmc.sagar@gmail.com पर किया जा सकता है। टोकन में उपज विक्रय हेतु दिये गये दिनांक को ही अपनी कृषि उपज मंडी में विक्रय हेतु ला सकता है । बिना टोकन मंडी में प्रवेश निषेध होगा । मंडी में घोष विक्रय प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 9 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से नीलामी समाप्ती तक किया जावेगा। मंडी में घोष विक्रय हेतु प्रत्येक टाली के साथ दो व्यक्ति जिसमें एक किसान दूसरा डाइवर को ही प्रवेश की अनुमति होगी । टोकन के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति की प्रवेश की अनुमति नहीं होगी सभी को मास्क एवं सोशल डिस्टेस का पालन करना अनिवार्य होगा । रोटेशन सिस्टम के आधार पर ही व्यापारी , हम्मालों एवं तुलावटियों के प्रवेश की अनुमति होगी । इस हेतु आड एवं ईवन की व्यवस्था लागू की जा रही मंडी में कार्य प्रांरभ होने के बाद लगभग प्रत्येक 2 घण्टे के बाद साबुन या हेंडवांश से हाथ धोये जायेगें । सभी व्यक्तियों को शासन कलेक्टर एवं मंडी समिति द्वारा जारी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा । जिसकी मंडी प्रांगण में घोषणा होती रहेगी।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।