दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मंच पर BJP के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा के छलके आंसू बोले- “हर घर जाकर शीश नवाऊंगा”

0

दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा; बोले— “हर घर जाकर शीश नवाऊंगा”

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद किला चौक पर आयोजित विशाल जनसभा में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा में फूट होने की बातें कर रही है, लेकिन पार्टी पूरी तरह एकजुट है और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

इसके बाद उन्होंने दतिया की जनता से भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त करते हुए कहा, “मैं दतिया के एक-एक घर जाकर अपना शीश नवाऊंगा और जनता का आशीर्वाद लूंगा।” यह कहते हुए उनका गला भर आया और वे कुछ क्षण के लिए भावुक हो गए। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका हाथ थामकर उन्हें संभाला, जबकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा पूरी मजबूती के साथ मैदान में है और पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने और चुनाव अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।

भाजपा की इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही, जिससे उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और एकजुटता का संदेश देने का प्रयास साफ दिखाई दिया।

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव परिणाम क्या आते हैं, चर्चा हैं कि अब बीजेपी के कद्दावर नेताओ को भी टिकट की दो दो पड़ रही हैं माने अनेक बार के विधायक के नम्बर अब काउंट नहीं किये जा रहे हैं बीजेपी में लगता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here