सागर में राम सरोज समूह के ‘तीर्थ दर्शन संकल्प’ का पांचवें वर्ष में प्रवेश, जगन्नाथ पुरी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

0

राम सरोज समूह के ‘तीर्थ दर्शन संकल्प’ का पांचवें वर्ष में प्रवेश, जगन्नाथ पुरी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

सागर। राम सरोज समूह द्वारा संचालित ‘तीर्थ दर्शन संकल्प’ के अंतर्गत सोमवार को होटल राम सरोज पैलेस में जगन्नाथ पुरी जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए टिकट वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवा कार्यों के पांचवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत रामबाग मंदिर के महंत घनश्याम दास महाराज, नर्मदा भक्त संत पंडित केशव गोस्वामी और पंडित संदीप मिश्रा के सानिध्य में गणेश पूजन से हुई। इसके बाद राम सरोज समूह के सदस्यों ने संतों का शाल, श्रीफल, रुद्राक्ष माला एवं बाबा खाटू श्याम का चित्र भेंटकर सम्मान किया।

इसके उपरांत घनश्याम दास महाराज, पंडित केशव गोस्वामी, समाजसेवी बबीता केसरवानी, गीता केसरवानी, शैलेश केसरवानी, श्वेता केसरवानी एवं अखिलेश मोनी केसरवानी ने तीर्थ यात्रियों को यात्रा टिकट एवं सहयोग राशि प्रदान की। सभी यात्रियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर घनश्याम दास महाराज ने कहा कि राम सरोज समूह का यह अभियान सेवा और आस्था का प्रेरणादायी संगम है। पंडित केशव गोस्वामी ने इसे मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों को तीर्थ दर्शन कराना पुण्य का कार्य है।

समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि समूह पिछले चार वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों को तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध करा रहा है और अब पांचवें वर्ष में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि समूह का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्वदेश तिवारी, ब्रह्मदत्त दुबे, अभिषेक यादव और संदीप तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए राम सरोज समूह के सेवा कार्यों की सराहना की।

यात्रियों में मुलाबाई ने पहली बार ट्रेन से यात्रा करने की खुशी साझा की। बद्री सोनी ने बताया कि समूह के सहयोग से उनकी धार्मिक इच्छा पूरी हुई। रत्ना यादव ने बीमारी के बावजूद समूह द्वारा कराई गई तीर्थ यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं दिव्यांग कैलाश तथा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के अनुभवों का भी उल्लेख किया गया।

राम सरोज समूह ने बताया कि पिछले चार वर्षों में अयोध्या के लिए पांच बार, मथुरा-वृंदावन के लिए चार बार तथा सोमनाथ, काशी-वाराणसी, प्रयागराज महाकुंभ, गयाजी और जगन्नाथ पुरी सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा चुके हैं।

कार्यक्रम का संचालन एम.डी. त्रिपाठी ने किया तथा आभार भारती नवीन केसरवानी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्याम नेमा, मुकेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, संदीप सोनी, सुनील भदोरिया, यदु सोनी, संयोग सिंह, अंशुल सिंह ठाकुर, जीतेंद्र रैकवार, विनय सबलोक, विनय मिश्रा, विष्णु साहू, आशीष ठाकुर, अब्बी साहू, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here