पांच आदतन अपराधियों को 6 से 11 माह के लिये किया गया जिला बदर

0

पांच आदतन अपराधियों को 6 से 11 माह के लिये किया गया जिला बदर

सागर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दृष्टिगत रखते हुए पांच आदतन अपराधियों को 6 से 11 माह तक के लिये जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियां में लिप्त छोटू उर्फ सुदामा पिता भिम्मू उर्फ खेमचंद यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम मझगुंवा थाना गढ़ाकोटा को 6 माह, हेमंत पिता बबलू अहिरवार उम्र 24 साल निवासी ग्यादीन तिगड्डा विवेकानंद वार्ड थाना मोतीनगर को 11 माह, धीरज पिता महेश कोरी उम्र 34 साल निवासी सोमनाथपुरम बाघराज वार्ड थाना मोतीनगर को 6 माह, गौरव पिता हरविलास कोरी उम्र 25 साल निवासी गोलाकुंआ के पास सूबेदार वार्ड थाना मोतीनगर को 10 माह एवं चंदन पिता नंदराम आठया उम्र 35 साल निवासी पंतनगर वार्ड थाना मोतीनगर को 10 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परन्तु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दण्डाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here