Thursday, January 22, 2026

कोरोना टेस्ट करने वाली देश की पहली पुलिस फॉरेंसिक लैब अब FSL में भी कोरोना का टेस्ट होगा

Published on

सागर–/सागर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की डीएनए प्रयोगशाला के प्रभारी और विशेषज्ञ डा. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सागर मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट लैब के डॉक्टर और तकनीकी स्टाफ को एफएसएल के डीएनए लैब में ट्रेनिंग दी गयी है, वो अपने दो सहयोगियों डीएनए वैज्ञानिक डा. प्रवीश भाटी और डा. डी.डी. बंसल सागर मेडिकल कॉलेज जाकर लगातार कोरोना जांच में सहयोग कर रहे हैं, मध्यप्रदेश की राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) देश की सबसे पुरानी एवं सबसे प्रतिष्ठित फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं में से एक है.
मध्यप्रदेश की राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला सागर स्थित मुख्य प्रयोगशाला के साथ भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर और जबलपुर में क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं हैं  में भी काम शुरू हो चुका है
मध्य प्रदेश पुलिस की एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) में भी अब कोरोना का टेस्ट होगा इसी के साथ ये कोरोना टेस्ट करने वाली देश की पहली पुलिस फॉरेंसिक लैब बन गई है,भोपाल और सागर DNA लैब में कोरोना सैम्पल की जांच की जा रही है कोरोना संकट से उबारने में एफएसएल के तमाम आधुनिक उपकरण और वैज्ञानिक जांच में मदद कर रहे हैं प्रदेश को वैश्विक महामारी कोरोना संकट से उबारने में मध्यप्रदेश की FSL ( फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भी अहम भूमिका निभा रही है,FSL में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरण, तकनीकी कौशल और प्रशिक्षित वैज्ञानिकों की टीम कोरोना जांच में सहयोग कर रही है,मध्यप्रदेश की FSL, कोरोना टेस्टिंग में सहयोग देने वाली देश की पहली फॉरेंसिक लैब बन गई है, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने प्रदेश के स्वास्थ्य संचालनालय से समन्वय बनाकर कोरोना वायरस की जाँच में प्रदेश की फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं से हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए हैं जिसपर तेजी से काम होने लगा हैं बहरहाल यह प्रदेश के लिए अच्छी ख़बर हैं इससे कोरोना के खिलाफ पुलिस विभाग पूरी तरह फ्रंट लाइन में हैं..

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!