Saturday, January 17, 2026

मारपीट करने वाले आरोपी को 03 माह का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सज़ा

Published on

मारपीट करने वाले आरोपी को 03 माह का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सज़ा

सागर–/माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अभिलाष जैन-बीना जिला सागर की अदालत ने आरोपी अकरम पिता इज्जत अली आयु 25 वर्ष निवासी बीना जिला सागर को धारा 323 सह पठित धारा 34 भादवि में 03 माह का कारावास और 100 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में म.प्र. शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ श्याम सुन्दर गुप्ता सागर द्वारा की गयी।

अभियोजन के मीडिया प्रभारी/ एडीपीओ सौरभ डिम्हा ने बताया कि दिनांक 24 नवम्बर 2014 को फरियादी अभिषेक दुबे के दोस्त राहुल राय की बरात इटावा से साहनी होटल जा रही थी बरात में कुछ लड़के शराब पीकर नाच गा रहे थे वह दूर खड़ा देख रहा था तभी आरोपी अभिषेक साहू, विक्की विश्वकमार्, गौरव अग्रवाल, अकरम खान आए कहने लगे हमारे साथ नाचो लंबरदारी नहीं चलेगी। उसने कहा उसे नाचना नहीं आता तो आरोपी अभिषेक साहू, गौरव अग्रवाल उसकी कॉलर पकड़कर खींचने लगे और विक्की शर्मा गंदी गंदी गालियां देने लगे उसने गाली देने से मना किया तो विक्की ने सिर में ईटा उठाकर मार दिया। अकरम बेल्ट से मारपीट करने लगा वह चिल्लाया तो मयंक पांडे विक्की पाठक पंकज भदौरिया ने आकर बीच-बचाव किया विक्की विश्वकर्मा कह रहा था कि हमारे साथ नाचोगे नहीं तो जान से मार देंगे फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से थाना बीना में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन द्वारा न्यायालय के समक्ष साक्ष्यों को सूक्ष्मता से प्रस्तुत किया गया। मामले में आयी साक्ष्य के आधार पर एवं अभियोजन के तर्को से सहमत होकर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अभिलाष जैन, बीना जिला सागर की अदालत ने आरोपी अकरम पिता इज्जत अली आयु 25 वर्ष निवासी बीना जिला सागर को धारा 323 सह पठित धारा 34 भादवि में 03 माह का कारावास और 100 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

नोट- प्रकरण के विचारण के दौरान अभियुक्तगण अभिषेक साहू, विक्की विष्वकर्मा एवं गौरव अग्रवाल का फरियादी अभिषेक दुबे से राजीनामा हो गया था राजीनामें के आधार पर उक्त तीनों को दोषमुक्त किया गया।

क्राइम रिपोर्टर गजेंद्र ठाकुर की ख़बर

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

रिश्वत केस की फाइल गायब होने पर हाईकोर्ट सख्त, एफआईआर और विभागीय जांच के आदेश

रिश्वत केस की फाइल गायब होने पर हाईकोर्ट सख्त, एफआईआर और विभागीय जांच के...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!