Sunday, January 18, 2026

भाजपा विधायक संजय पाठक//दो खदानें सील होने के बाद आज 12 साल पुराना रिसॉर्ट भी टूटा

Published on

मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक संजय पाठक के 12 साल पुराने रिसॉर्ट पर बुलडोजर फेरा गया यह कार्यवाही आज सुबह(शनिवार) को हुई ज्ञात हो पहले ही पाठक की दो खदानें सील की जा चुकी हैं
पाठक ने इस कार्रवाई को बदले की भावना करार
दिया है, खास बात ये है कि यह रिसॉर्ट 12 साल
पुराना है और उनके स्वर्गीय पिता ने इसे बनवाया था इस रिजार्ट में कई बार कांग्रेस और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रुक चुके हैं।
इसके पहले जबलपुर में उनकी दो खदानों को
कलेक्टर ने पुनः बंद करने के आदेश दिए थे, ये
खदाने मेसर्स निर्मला मिनरल्स के नाम से सिहोरा
तहसील के ग्राम अगरिया और दुबियारा में हैं।
इसको लेकर पाठक ने सरकार पर विपक्ष में रहने की सजा के तहत कार्रवाई के आरोप भी लगाए थे
इसके बाद वे गुरुवार देर रात सीएम हाउस( CM house ) भी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने पहुंचे थे।
शुक्रवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर गंभीर
आरोप लगाए थे। पाठक ने कहा था कि जिस तरह से सरकार मेरे खिलाफ काम कर रही है उससे मेरी हत्या भी हो सकती है, अपने फायदे के लिए यह लोग मेरी हत्या भी करा सकते हैं, मेरे खिलाफ कार्रवाई तो शुरू हो ही गई है।अभी इस ट्वीट को चौबीस घंटे भी नही बीते की उनका 12 साल पुराना रिसार्ट तोड़ दिया गया।
बता दे कि बीते दिनों दिग्विजय सिंह उन पर सरकार गिराने में शामिल होने के आरोप लगा चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस सभी आरोपों का खंडन किया

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!